ठा. केसरी सिंह बारहट

जीवन परिचय जिन लोगों ने समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व ही समर्पित कर डाला हो, ऐसे ही बिरले पुरुषों का नाम इतिहास या लोगों के मन में अमर रहता है। सूरमाओं, सतियों, और संतों की भूमि राजस्थान में एक ऐसे ही क्रांतिकारी, त्यागी और विलक्षण पुरुष हुए थे – कवि केसरी सिंह बारहठ, जिनका जन्म २१ नवम्बर १८७२ में श्री कृष्ण सिंह बारहठ के घर उनकी जागीर के गांव देवखेड़ा रियासत शाहपुरा में हुआ। केसरी सिंह की एक माह की आयु में ही उनकी माता का निधन हो गया, अतः उनका लालन-पालन उनकी दादी-माँ ने किया। उनकी […]

» Read more

स्वाभिमानी कवि नरुजी बारहट का आत्म बलिदान

दिल्ली पर बादशाह ओरंगजेब का राज था।  औरंगजेब बहुत ही कट्टर शासक हुआ।  जिसके राज्य में हज़ारों मंदिरों को तोड़ कर मस्जिदों में बदल दिया गया। इससे भी संतुष्टि नहीं हुई तो औरंगजेब ने विक्रम संवत 1736 की वैशाख सुदी द्वितीया (2 अप्रैल 1679) को एक फरमान जारी कर के हिन्दुओ पर जजिया नामक कर लगा दिया। वह कर बड़ी ही कठोरता से वसूल किया जाने लगा,  जिसके फलस्वरूप अन्दर ही अन्दर हिन्दू प्रजा में इसके विरोध में आग सुलगने लगी, पर खुले रूप में इसका विरोध करने का साहस किसी ने नही किया।  इस विकट परिस्थिति में महाराणा राजसिंह प्रथम ने पहल करते हुए जजिया के विरोध में एक पत्र […]

» Read more

जब कवि ने शौर्य दिखाया

जोधपुर के महाराजा मानसिंह का कव्यानुराग, विद्याप्रेम, कलाप्रियता, दानशीलता, गुणग्राहकता, गुरुभक्ति, स्वतान्त्र्यप्रेम के साथ शासक के तौर पर कठोर दंड व्यवस्था में निर्दयी दंडात्मक विधियाँ लोकमानस में आज भी जनश्रुतियों के रूप में काफी लोकप्रिय व प्रचलित है। उनके आचरण के दोनों रूप – पहला प्रतिकारी हिसंक रूप और दूसरा प्रशंसा और आभार प्रदर्शन का रूप “रीझ और खीझ” नाम से प्रसिद्ध है। “रीझ” मतलब खुश होना जिस पर प्रसन्न हो गए उनको आकाश में बिठा देना और “खीझ” मतलब नाराजगी, जिससे नाराज हो गए उसका अस्तित्व ही मिटा डालते। उनके इसी रीझ व खीझ वाले स्वभाव को एक चारण […]

» Read more

महाकवि सूर्यमल्ल मिश्रण

राजस्थान के महान कवि सूर्यमल्ल मिश्रण (मीसण) का जन्म बूंदी जिले के हरणा गाँव में 19 अक्टोबर 1815 तदनुसार कार्तिक कृष्ण प्रथम वि. स. १८७२ को हुआ था। उनके पिता का नाम चण्डीदान तथा माता का नाम भवानी बाई था। वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि एवं असाधारण स्मरण शक्ति से संपन्न थे। इस महान कवि ने बाल्यकाल से ही कई विद्याओं का गहन ज्ञान प्राप्त कर लिया। उन्होंने स्वामी स्वरूपदास से योग, वेदान्त, न्याय, वैशेषिक साहित्य आदि की शिक्षा प्राप्त की। आशानन्द से उन्होंने व्याकरण, छंदशास्त्र, काव्य, ज्योतिष, अश्ववैधक, चाणक्य शास्त्र आदि की शिक्षा प्राप्त की तथा मुहम्मद से फ़ारसी एवं एक अन्य यवन से उन्होंने वीणा-वादन सीखा।[…]

» Read more
1 10 11 12